यूपी

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में जनपद पीलीभीत में जोरो पर चल रही पीडीए जनचर्चा पंचायत.

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में जनपद पीलीभीत में जोरो पर चल रही पीडीए जनचर्चा पंचायत.

मीनू बरकाती

पीलीभीत।समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीलीभीत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है।इसी कड़ी में शनिवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंडरिया में एक बड़ी पंचायत आयोजित हुई।इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा अधिवक्ता सभा के विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, किसानों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ काम कर रही है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में फैसले ले रही है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता पूरी तरह जाग चुकी है और समाजवादी पार्टी ही वह विकल्प है जो सभी वर्गों को न्याय, सम्मान और अवसर प्रदान कर सकती है।पीलीभीत सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही असली लोकतंत्र की रक्षक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान ने समाज के कमजोर वर्गों को एकजुट कर दिया है। अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब जनता आने वाले चुनाव में अपने मत से देगी।ग्राम मंडरिया में आयोजित इस पंचायत में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, किसान, मजदूर और बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद रहे। भीड़ ने नेताओं का उत्साहवर्धन किया और हर मुद्दे पर तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन जताया।उपस्थित नेताओं और पदाधिकारियों की लंबी सूची।इस जनचर्चा पंचायत में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बालकराम सागर सपा जिला उपाध्यक्ष,नरेश कुमार सागर महासचिव, बरखेड़ा,अशोक कुमार वर्मा,रमेश कुमार,रामविलास,
वेदप्रकाश दीक्षित,हरि प्रसाद वर्मा,ऋषिपाल वर्मा,मो. रहीस,सतीश,छोटेलाल,डॉ. भूपराम वर्मा,चैतन्य प्रकाश,शिशुपाल पटेल,रामप्रताप,रोशन लाल
अशोक,चेतराम,राजीव कुमार वर्मा,विपिन वर्मा,रामभरोसे,रोहिताश कुमार,संजय वर्मा
शिवम् कुमार,सुनील कुमार,सोनू वर्मा,नन्हे लाल,अजय कुमार,सुरेश चंद्र,भोजराज,प्रवीन कुमार,प्यारेलाल,धर्मवीर सहित तमाम स्थानीय कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामवासी।पंचायत में मौजूद जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्से का इज़हार किया और समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपने समर्थन का भरोसा जताया। लोगों का कहना था कि अब समय बदलाव का है और आने वाला चुनाव प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा।बरखेड़ा विधानसभा के ग्राम मंडरिया में हुई सपा की इस पीडीए जनचर्चा पंचायत ने दिखा दिया कि ग्रामीण अंचलों में पार्टी के पक्ष में माहौल तेजी से बन रहा है। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और अन्य नेताओं के नेतृत्व में सपा ने यह संदेश दे दिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताक़त से मैदान में उतरकर भाजपा को चुनौती देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!