
सोशल मीडिया पर यूजर की प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की नजर
पूरनपुर,पीलीभीत।
सोशल मीडिया पर यूजर की प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहती है। लगातार कार्रवाई के बावजूद लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार एक युवक ने मुख्यमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी। इससे लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आधुनिक युग में मानव जीवन में एक अहम हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया के लाभ के साथ उसके दुष्परिणाम भी देखे जाते हैं। बुधवार से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर के रहने वाले एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी। जानकारी लगने के बाद लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। शिकायत के पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए चंद मिनटों में ही कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।




