यूपी

सखिया मेले में हुई कुंडल चोरी के मामले में पुलिस ने महिला चोर को धर दबोचा

पुलिस ने चोर महिला के पास से कुंडल किये बरामद

सखिया मेले में हुई कुंडल चोरी के मामले में पुलिस ने महिला चोर को धर दबोचा

पुलिस ने चोर महिला के पास से कुंडल किये बरामद

दियोरिया, पीलीभीत।
सखिया मेला देखने गई दो महिलाओं की मेला में सामान खरीदते समय अज्ञात चोरों ने दो महिलाओं के तीन सोने के कुंडलों को साफ कर दिया था। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात एक महिला चोर को मय कुंडल धर दबोचा। पुलिस ने पकड़ी गयी महिला को जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सखिया में आस्था को लेकर काफी समय से लोग अपनी-अपनी मुरादों को लेकर मेला में आते हैं। मेला में भीड़ अधिक होने के कारण उच्चके भी काफी सक्रिय हो गये हैं तथा भीड़ भाड़ की जगह में घुसकर किसी न किसी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं । गत 22 सितम्बर को दोपहर के समय अधिक भीड़ वाले जगह पर थाना बिलसंडा के ग्राम बमरोली निवासी रामनाथ की पत्नी श्रीमती प्यारी देवी अपनी सहेली अंजू के साथ सखिया मेला देखने गई थीं तथा मेला देखने के पश्चात कुछ सामान खरीदने लगी कि उसी दौरान कुछ अज्ञात उच्चकों ने प्यारी देवी के दोनों कुंडल व अंजू का एक कुंडल नोच कर फरार हो गये । हालांकि दोनों महिलाओं ने उच्चकों का पीछा किया लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण उच्चके भागने में सफल हो गये । घटना के बाबत पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक महिला को धर दबोचा जिसने अपना नाम बेलामती पत्नी सीताराम थाना बिलसंडा के ग्राम नन्द महोली बताया है । पुलिस ने महिला के पास से उक्त कुंडल बरामद कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!