यूपी

शिक्षा की अलख जगा रहा है हर्रायपुर कंपोजिट विधालय

शिक्षा की अलख जगा रहा है हर्रायपुर कंपोजिट विधालय

अमरिया विकास क्षेत्र के हर्रायपुर में स्थित कंपोजिट विधालय शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं अनुशासन का पर्याय बन चुका है। संसाधनों का सही उपयोग नवाचार पूर्ण अध्यापन पद्धति सुदृढ अनुशासन के बल पर विधालय न सिर्फ सरकारी बल्कि निजी विद्यालयों के लिए भी प्रेणा का केंद्र बन गया है। विधालय में कक्षा 1 से लेकर 8 तक कुल 204 विधार्थी अध्यनरत हैं। सत्र 2025-26 में अब तक 48 बच्चों ने प्रवेश लिया है जिनमें 20 बच्चे प्राइवेट विधालय से आकर प्रवेश ले चुके हैं। यह अभिभावकों का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है यहां गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बच्चों का सर्वागीण विकास की गारंटी है विधालय में प्रति दिन प्रार्थना सभा, पीटी, योग , समाचार वाचन, सामान्य ज्ञान, जैसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता व्यवहार कौशल को नया आयाम देती है। विधालय में वाल संसद ईको क्लब गणित क्लब रीडिंग आदि के माध्यम से सरल एवं आनंददायक शैली में अध्धयन कराया जाता है। निपुण भारत कार्यक्रम हेतु लर्निंग पॉकेट कांसेप्ट बर्क आदि नवाचरो का उपयोग निरंतर किया जा रहा है। इंचार्ज प्रधान अध्यापक सौरभ गुप्ता के नेतृत्व पूरा शिक्षक समूह एक टीम की तरह कार्य करता है। निरीक्षण करने आए अधिकारियों द्वारा विधालय में टी एल एम की काफी सराहना भी की गई। बीईओ उमेन्द्र दत्त त्रिपाठी के प्रयासों द्वारा विधालय में शासन स्तर से दो स्मार्ट बोर्ड लर्निंग बाई डूडंग प्रयोगशाला भी होने जा रही है। जिससे विधालय में अध्यनरत बच्चों के अन्दर सीखने की प्रक्रिया की भावना का विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!