यूपी

शेरपुर कला में झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चला स्वच्छता अभियान

शेरपुर कला में झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चला स्वच्छता अभियान

प्रधान, सचिव और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किया पंचायत भवनपूरनपुर पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कला में बुधवार को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम ने न सिर्फ ग्राम पंचायत भवन को स्वच्छ बनाया,बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश भी फैलाया। ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता,ग्राम प्रधान जाने आलम,पूर्व प्रधान पति तकी खान समेत अनेक ग्रामीणों ने झाड़ू उठाकर सफाई की और यह साबित किया कि सफाई केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि सेवा भी है।सुबह पंचायत सचिवालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।इसके बाद ग्राम प्रधान जाने आलम और पूर्व प्रधान पति तकी खान ने भी श्रमदान किया। धीरे- धीरे ग्रामीण भी शामिल होते गए और देखते ही देखते पंचायत भवन परिसर स्वच्छता के प्रतीक स्थल में बदल गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव अखिलेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ दिलाई।ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि सप्ताह में दो घंटे और वर्ष में सौ घंटे वे स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे।अपने घर, मोहल्ले और गांव में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।गंदगी को इधर-उधर न फैलाकर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को सौंपेंगे।भारत को स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र बनाने में सहयोग करेंगे।ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान दोनों ने ग्रामीणों से मिलकर अपील की।अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा गांव की सफाई तभी संभव है जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए। दरवाजे पर कचरा न फैलाएं। कूड़ा एक बोरी में इकट्ठा करें और जब गाड़ी आए तो उसमें डालें। इससे बीमारियों पर रोक लगेगी और गांव स्वस्थ रहेगा।वहीं ग्राम प्रधान जाने आलम ने कहा स्वच्छता केवल सरकार की योजना नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हम सब मिलकर अगर यह अभियान चलाएं तो शेरपुर कला आदर्श ग्राम बन सकता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुरुषों के साथ महिलाओं और युवाओं ने भी झाड़ू उठाकर परिसर की सफाई में योगदान दिया।कई लोगों ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम उन्हें जीवन भर याद रहेगा,क्योंकि यह केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस का उत्सव नहीं बल्कि सेवा दिवस भी है।पंचायत भवन के हर कोने की साफ-सफाई कर उदाहरण प्रस्तुत किया गया।ग्रामीणों ने मिलकर नालियों की सफाई भी की।बच्चों ने नारे लगाए और स्वच्छता का महत्व समझा।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर “स्वच्छता ही सेवा है” का संकल्प दोहराया।ग्राम पंचायत ने घोषणा की कि आने वाले पखवाड़े को स्वच्छता और सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।युवाओं और बच्चों को स्वच्छता ब्रिगेड से जोड़ा जाएगा।गांव में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।हर मोहल्ले में जागरूकता रैलियाँ निकाली जाएंगी।पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का अनूठा उदाहरण बन गया। शेरपुर कला पंचायत ने साफ संदेश दिया कि अगर हर गांव इस तरह जागरूक हो जाए तो स्वच्छ भारत अभियान का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है।

 

________
गांव की तरक्की तभी संभव है जब हम अपने दरवाजे से सफाई शुरू करें। अगर हर घर का आंगन और दरवाजा साफ रहेगा तो पूरा गांव चमकेगा।”

(शेरपुर कलां ग्राम पंचायत प्रधान जाने आलम)
______

हर सप्ताह दो घंटे और साल में सौ घंटे का श्रमदान कर हम गांव को न सिर्फ स्वच्छ बना सकते हैं बल्कि बीमारियों से भी बचा सकते हैं। कचरे को गाड़ी में डालने की आदत बनानी होगी।”

(ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!