यूपी

शारदा नदी पार बसे ग्रामीणों के लिए शरणालय निर्माण की मांग प्रधान वासुदेव कूंडू ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

शारदा नदी पार बसे ग्रामीणों के लिए शरणालय निर्माण की मांग प्रधान वासुदेव कूंडू ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

पूरनपुर,पीलीभीत। शारदा नदी के उस पार बसे ग्राम हजारा के लोगों को बाढ़ के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु ग्राम प्रधान बासूदेव कुंडू ने जिलाधिकारी पीलीभीत को पत्र भेजकर एक बाढ़ शरणालय के निर्माण की मांग की है।प्रधान ने पत्र में उल्लेख किया है कि शारदा नदी पार बसे ग्राम हजारा में अभी हाल ही में आई बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को शरण लेने के लिए कोई भी सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं था। बाढ़ग्रस्त गांव में न तो कोई सरकारी भवन है और न ही आपदा के समय उपयोग में लाया जा सकने वाला ठोस ढांचा। परिणामस्वरूप ग्रामीणों को भारी संकट झेलना पड़ा।उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ के दौरान विशेषकर कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। बाढ़ का पानी घरों में घुसने पर लोगों को खुले आसमान के नीचे या ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेना पड़ता है।प्रधान बासुदेव कुंडूं ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि आने वाले बरसात के मौसम से पहले गांव में एक बाढ़ शरणालय का निर्माण कराया जाए,ताकि बाढ़ के समय ग्रामीण सुरक्षित रह सकें और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।ग्रामवासियों का कहना है कि यदि समय रहते यह शरणालय बन जाए तो बाढ़ प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!