क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

सेहरामऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास का आरोपी गोरा का जब्बार गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

सेहरामऊ पुलिस ने दिखाई सख्ती, हत्या प्रयास का वांछित आरोपी सलाखों के पीछे

पूरनपुर, पीलीभीत।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गोरा निवासी निजामुद्दीन पुत्र इशामुल्ला खां के भाई ताबुद्दीन पर घर में घुसकर जान से मारने के इरादे से हमला किया गया था। हमले में ताबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था। और उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने पीड़ित के मेडिकल और घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों के आधार पर ग्राम प्रधान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तत्काल जेल भेज दिया था। व मुकदमेँ का वांछित आरोपी मो. जब्बार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने सोमबार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल विपुल कुमार, कांस्टेबल शोभित कुमार शामिल रहे।पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लगातार आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

—————————————————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!