यूपी

सेहरामऊ क्षेत्र में शानो शौकत से निकाला गया 1500 सौ सालाना जुलूस ए मोहम्मदी

सेहरामऊ क्षेत्र में शानो शौकत से निकाला गया 1500 सौ सालाना जुलूस ए मोहम्मदी

गोरा,पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम रायपुर विचपुरी में शुक्रवार को सुबह 8 बजे रायपुर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शकील खान व मौलाना आमिर कदिरी ने नातिया कलाम पढ़कर जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज किया और भारी संख्या में लोगों ने जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होकर रायपुर बिचपुरी जमा मस्जिद से लेकर महादेव कारखाना तक जुलूस ए मोहम्मदी निकला गया ग्राम गोरा मदरसा दारूल उलूम से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।गोरा,व धनेगा, मस्जिद से इमाम मौलाना गुलाम मोहददीन ने नातिया कलाम से आगाज किया व शादाब ने लोगों के साथ मिलकर मटर पानी सरबत का इंतजाम किया और रायपुर केसरपुर, के लोगों केला सरबत पानी लगर का इंतजाम किया और बासुकपूर में भी हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी शानो शौकत के साथ सेहरामऊ क्षेत्र में रैली निकाली गई थाना अध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ हर गांव में गस्त करते नजर आए प्रशासन की तरफ से ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह पुलिस की निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी निकला गया वहीं पूरे क्षेत्र में जुमे की नमाज से पहले शांतिपूर्ण तरीके से सभी जगाहों पर जुलुस निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल लोगों को गली चौराहों पर लंगर का इंतजाम किया। जिधर देखो उधर लोगों ने खाने-पीने की व्यवस्था की और बड़ी शांतिपूर्वक पुलिस की मजबूती में जूलूस ए मोहम्मदी निकल गया। जिसमें हाफिज रिजवान खान, हाफिज अब्दुल अजीज, शाहिद हुसैन, मुजीबुल हसन, प्रधान, नूर मोहम्मद, फैजान खां,अब्दुल हसीब खां, फसीउर रहमान, डॉक्टर परवेज खां, महफुजुर्रहमान, कलीम खां, रियान खां, अरहान, जैद आहिल रहीम शान मो तौफीक नजमुद्दीन नजर अहमद अब्दुर्रहमान जब्बार अली गुड्डू शाबान सद्दाम बलीउल्ला नायाब फिरासत अली सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!