खेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशपंजाबयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सेहरामऊ के कजरी में दो अक्टूबर को शहीद भगत सिंह विशाल कब्बड्डी कप का होगा आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे सांसद जितिन प्रसाद एवं राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख

दूर दराज के पहलवान कब्बडी कप में करेंगे प्रतिभाग, विजताओं बाइक सहित लाखों रूपये ईनाम का ऑफर
पूरनपुर, पीलीभीत।

जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर में दो अक्टूबर को खेल प्रेमियों और कबड्डी खिलाड़ियों के लिए खास अवसर आने वाला है। इस दिन शहीद भगत सिंह विश्व कबड्डी कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को बाइक सहित लाखों रुपए का ईनाम मिलेगा। दूर-दराज से आए अनुभवी पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। लुधियाना के प्रसिद्ध रिंकू महाराज भी इस बार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जितिन प्रसाद और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कबड्डी के इस विश्वस्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आयोजक समिति ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कबड्डी के मुकाबले का आनंद लें। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर में दो अक्टूबर को हर- वर्ष कजरी निरजनपुर में शहीद भगत सिंह कबड्डी कप का आयोजन किया जाता है। बताया जाता है कि 1960 से लगातार प्रति वर्ष यहां विशाल कबड्डी कप और दंगल का आयोजन होता चला आ रहा है।जिसमें विजेताओं को बाइक सहित लाखों रुपए का ईनाम भी दिया जाता है। इस बार भी विजेता खिलाड़ियों को लाखों रूपये नगद रुपये सहित बाइक का भी पुरुस्कार देने की घोषणा की गई है। कबड्ड़ी कप ओपन में पहला इनाम एक लाख इक्यावन हजार, दूसरा इनाम एक लाख इक्कीस हजार रुपये रखा गया है। 65 किलो कबड्ड़ी कप में पहला इनाम इकतालीस हजार रुपये व दूसरा इनाम इक्कीस हजार रुपये रखा गया है। इस कप की इंट्री फीस एक हजार रुपये तय की गई है। पटके की कुश्ती में पहला ईनाम इकतीस हजार रुपये नगद व दूसरा ईनाम पंद्रह हजार रुपये तय किया गया है। व बेस्ट रेडर के लिए पुरुस्कार में एक स्पेलेंडर मोटरसाइकिल व बेस्ट स्टोपर के लिए भी एक स्पेलेंडर मोटरसाइकिल पुरुस्कार के रूप में देने की घोषणा की गई है। साथ ही कमेटी के लोगों ने बताया है कि बिना बुलाए पहलवानों की कुश्ती नही कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। कजरी निरजंनपुर ग्राम प्रधान यादविंदर पाल सिंह सोढ़ी ने बताया पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा। इस आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहता है।

 

Rpt- vikash singh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!