सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ,राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दी महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता की सीख

सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ,राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दी महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता की सीख
अमरिया,पीलीभीत।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राज्यमंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री पीलीभीत बलदेव सिंह औलख ने बुधवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गई, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य में सुधार लाना और उनका सशक्तिकरण करना है। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधों और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आमजन को इन शिविरों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। इस मौके पर चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत रोग समेत अन्य विभागों द्वारा सेवा उपलब्ध कराई गई।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, भाजपा जिला मंत्री मंगली प्रसाद वर्मा,अमरिया सीएचसी प्रभारी अनिकेत गंगवार, आदि लोग उपस्थित रहे।




