संत बाबा सुखदेव सिंह जी की स्मृति में 42वाँ कबड्डी टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि बने ऋतुराज पासवान

संत बाबा सुखदेव सिंह जी की स्मृति में 42वाँ कबड्डी टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि बने ऋतुराज पासवान
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मझरा में मंगलवार को सचखंडवासी संत बाबा सुखदेव सिंह जी की स्मृति में 42वाँ कबड्डी टूर्नामेंट बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विधायक पुत्र रितुराज पासवान ने शिरकत की और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है,यह युवाओं को अनुशासन, मेहनत और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी देते हैं।इस अवसर पर आयोजक कमेटी के साथ-साथ क्षेत्र के हजारों सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।




