यूपी

सांसद जितिन प्रसाद ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा

मुआवजे और राहत का दिया भरोसा

सांसद जितिन प्रसाद ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया दौरा

मुआवजे और राहत का दिया भरोसा

पीलीभीत। शारदा नदी के तेज कटान और बाढ़ से बेहाल ग्रामीणों की पीड़ा सुनने मंगलवार को सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पूरनपुर विधानसभा के बूंदी भूड़, बंदरबोझ, महाराजगंज और नगरिया खुर्द कला पहुंचे। उनके दौरे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बाढ़ प्रभावितों में उम्मीद जगी। सांसद प्रसाद ने कटानग्रस्त गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के अधिकारियों को तत्काल स्पर व ठोकरें बनाने के निर्देश दिए, ताकि नदी के कटान को रोका जा सके।इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, देव स्वरूप पटेल सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। सांसद ने प्रभावित भूमिधरों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और स्वयं राहत किट बांटकर पीड़ितों का हौसला बढ़ाया। जितिन प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर किसानों को फसल नुकसान और भूमि क्षति का उचित मुआवजा दिलाएगी। उन्होंने कहा— “किसी भी पीड़ित को निराश नहीं होने दिया जाएगा, हर हाल में सरकार उनके साथ खड़ी है। शारदा नदी का कटान लगातार गांवों को निगल रहा है, ऐसे में सांसद का दौरा और आश्वासन पीड़ितों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!