संगठन बनाओ अभियान के तहत बमरौली में बैठक, वाल्मीकि समाज की एकजुटता पर जोर

संगठन बनाओ अभियान के तहत बमरौली में बैठक, वाल्मीकि समाज की एकजुटता पर जोर
बीसलपुर,पीलीभीत।भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन बनाओ अभियान के तहत रविवार को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड नं. 34 के ग्राम बमरौली में बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के जिम्मेदार साथियों ने अपनी समस्याएँ, विचार और सुझाव साझा किए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय ने कहा कि “वाल्मीकि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त समाज, समृद्ध परिवार और उज्ज्वल भविष्य संभव है।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब बदलाव कोई सपना नहीं, बल्कि हक़ीक़त बनने की ओर बढ़ चुका है।उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज अब बिखरने वाला नहीं है। एकजुट होकर समाज अपनी ताक़त का परिचय देगा और लोकतंत्र में अपने हक़ को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जब वाल्मीकि समाज संगठित होगा, तो सत्ता के हर दरवाज़े पर उसका अधिकार सुनिश्चित होगा।सौरभ भारतीय ने यह भी कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ़ भीड़ का जुटान नहीं, बल्कि समानता, न्याय और राजनीतिक बदलाव की निर्णायक शुरुआत है। अब लड़ाई हक़ और हुकूमत की है।कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सुधीर आर्यन, बहुजन शायर शेरा वाल्मीकि, सागर दीपांकर, विवेक वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि,रामआसरे वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, शिवम् वाल्मीकि सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।




