यूपी

सड़क हादसे में भोला और कलीम की मौत,इरशाद गंभीर घायल

लखीमपुर जाते वक्त हुआ हादसा,पूरनपुर में छाया मातम

सड़क हादसे में भोला और कलीम की मौत,इरशाद गंभीर घायल

लखीमपुर जाते वक्त हुआ हादसा,पूरनपुर में छाया मातम

शादी के सात महीने बाद ही कलीम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पीलीभीत।रविवार की सुबह पूरनपुर क्षेत्र के दो मोहल्लों में मातम पसर गया। खुटार थाना क्षेत्र के लौंहगापुर के पास जंगल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी भोला ड्राइवर, मोहल्ला करीमगंज निवासी कलीम पुत्र छोटे लल्ला और इरशाद पुत्र बाबू सुबह करीब आठ बजे कार से कपड़ा लेकर लखीमपुर बाजार जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार खुटार क्षेत्र के लौंहगापुर के पास जंगल में पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही भोला और कलीम की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार तीसरे युवक इरशाद को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है। हादसे की खबर जैसे ही पूरनपुर पहुंची, दोनों मोहल्लों में मातम पसर गया। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घरों पर जुट गए और परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश की। भोला ड्राइवर अपने परिवार का अकेला सहारा बताया जाता है, वहीं कलीम की भी उम्र अभी ज्यादा नहीं थी। दोनों की अचानक मौत ने परिवारों के साथ-साथ पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे की जानकारी पर खुटार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूरा इलाका इस हादसे से गमगीन है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस तरह से तेज रफ्तार वाहन आए दिन सड़क पर दौड़ते हैं, उससे ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को पकड़ने की मांग की है। कलीम की शादी सात माह पहले हुई थी। दहेज में ही उसे वैगन आर कार मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!