रेल संचालन को लेकर जितिन प्रसाद से मिले रेल संचालन संघर्ष समिति के लोग

रेल संचालन को लेकर जितिन प्रसाद से मिले रेल संचालन संघर्ष समिति के लोग
पूरनपुर,पीलीभीत।रेल संचालन की समस्या निराकरण हेतु बनीरेल संचालन संघर्ष समिति ने रेल सेवाओं की बहाली की मांग लेकर रेल भवन पहुँचकर अपनी मांगे दर्ज कराई ।समिति ने केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय से मांग की है कि पूर्व की भांति पीलभीत जनपद से दिल्ली, हरिद्वार, लखनऊ समेत अन्य प्रमुख स्थानों के लिए ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए। समिति ने कहा कि ब्रॉड गेज लाइन बनने के बावजूद यात्रियों को उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे आमजन, व्यापारी, किसान, छात्र व कर्मचारी सभी वर्ग प्रभावित हैं।समिति के अनुसार दिल्ली के लिए चार ट्रेन, हरिद्वार के लिए दो, लखनऊ के लिए दो तथा कानपुर, प्रयागराज आदि के लिए भी ट्रेनों की सख्त जरूरत है। समिति ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर रेल सेवाओं को बहाल करने की मांग भी की।जितिन प्रसाद के कार्यालय से जानकारी भी मिली कि पूरनपुर होते हुए लंबी दूरी की कई ट्रेनो के लिए वह प्रयासरत हैं। साथ ही पूरनपुर स्टेशन के विशेष विकास की मांग भी की जा रही है।बाद में समीति के लोग रेलमंत्री से भेंट करने रेलभवन भी गये, उनकी गैरहाजिरी में कार्यालय मे मांग पत्र- ज्ञापन रिसीव कराया।पीलीभीत सांसद व राज्यमंत्री ने शीघ्र समाधान हेतु विशेष रूप से अपने पीआरओ कुमार सौरभ को इस कार्य हेतु लगाया।इस मौके पर रजनीश पांडे, अनुज कुमार गुप्ता सभासद,अंशु गुप्ता, राजीव सिंह, नितिन वर्मा और मुकेश वर्मा मौजूद रहे।




