रामनगर बैल्हा व नहरोसा में स्वास्थ्य विभाग की पहल, सीएमओ पहुंचे, ग्रामीणों को मिली राहत

रामनगर बैल्हा व नहरोसा में स्वास्थ्य विभाग की पहल, सीएमओ पहुंचे, ग्रामीणों को मिली राहत
पूरनपुर,पीलीभीत।जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाते हुए रामनगर बैल्हा और नहरोसा गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां 170 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आलोक कुमार शर्मा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य टीम के कार्यों की समीक्षा की और शिविर का निरीक्षण भी किया।इस दौरान सीएमओ ने टीम को निर्देशित किया कि बाढ़ के दौरान किसी भी मरीज को दवा या उपचार में परेशानी नहीं होनी चाहिए।स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें विभिन्न बीमारियों की दवाइयां वितरित कीं। इनमें –
सीएमओ ने ग्रामीणों को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के संपर्क से बचें, उबला हुआ पानी पिएं और खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखें। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया, जिससे डायरिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव हो सके।शिविर में महिला चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच की और महिलाओं व बच्चों को विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को होता है, इसलिए समय पर जांच और दवा बेहद जरूरी है।गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि बाढ़ की वजह से बाहर निकलना मुश्किल है, ऐसे में गांव में ही स्वास्थ्य शिविर लगने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है और आने वाले दिनों में अन्य प्रभावित इलाकों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।




