राजकुमार “राजू” ने पीडीए पंचायत में सरकार पर साधा निशाना, 2027 में सपा की जीत का किया भरोसा
राजकुमार “राजू”आरक्षण विरोधी सरकार के खिलाफ पीडीए पंचायत में किया युवाओं को जागरूक करने का आह्वान

राजकुमार “राजू” ने पीडीए पंचायत में सरकार पर साधा निशाना, 2027 में सपा की जीत का किया भरोसा
राजकुमार “राजू”आरक्षण विरोधी सरकार के खिलाफ पीडीए पंचायत में किया युवाओं को जागरूक करने का आह्वान
ग्राम कढैया कनपारा मे समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत हुई आयोजित
पूरनपुर,पीलीभीत। शुक्रवार समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम कढैया कनपारा मे आयोजित हुई जिसमें समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” पूर्व विधायक अरशद खान और पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार “राजू” ने कहा कि “वर्तमान सरकार पूरी तरह से आरक्षण विरोधी है और संविधान के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा रही है।उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के युवक, युवती, महिला और पुरुष अब जागरूक हो चुके हैं और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट हैं।पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि “पीडीए पंचायत का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को एकजुट करना और उनके अधिकारों के लिए लड़ना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो इन वर्गों के हितों की रक्षा कर सकती है।पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि “पीडीए समाज को उनकी गिनती के हिसाब से उनका हक और समाज में उनकी भागीदारी के अनुपात में सही हिस्सा मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है और बाबा साहेब के संविधान को अपमानित करने का काम कर रही है।इस पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ अपनी समस्याओं को साझा किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नेता राजकुमार “राजू” ने की संचालन सपा नेता ओम शर्मा ने किया इस दौरान प्रमुख रूप से अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया एवं उपस्तिथ रहें जिनमे मीता सिंह,मीनू शर्मा इंद्रपाल,अनिल शर्मा,धर्मेश, रजनीश यादव,केदारनाथ कुशवाहा,रमेश वर्मा,मनोज वर्मा, राजाराम वर्मा,भगवान दीन, दिनेश वर्मा,प्रशांत अवस्थी, रामपाल कुशवाहा, राकेश यादव श्री राम कुशवाह. जसकरण कुशवाह. जयदेव कुशवाह. राजा राम राम रत्न. पतिराम यादव श्री पाल यादव,राम नरेश यादव. जगदीश सिंह.जवरहर सिंह. गयान सिंह. प्रेम पाल. शिवराम सिंह. पापु सिंह. उदन सिंह. कुंदन सिंह.आदि उपस्थित रहे।




