यूपी

राहुल नगर मजदूर बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी, लोग घरों में कैद,खाने-पीने का संकट गहराया

चंदिया हजारा प्रधान पहुंचे मौके पर दिलाया मदद का भरोसा

राहुल नगर मजदूर बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी, लोग घरों में कैद,खाने-पीने का संकट गहराया

चंदिया हजारा प्रधान पहुंचे मौके पर दिलाया मदद का भरोसा

पूरनपुर,पीलीभीत।लगातार हो रही बरसात और शारदा नदी के उफान से हालात बिगड़ गए हैं। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के राहुल नगर मजदूर बस्ती में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। झोपड़ीनुमा घरों में कमर तक पानी भर गया है, जिससे परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों और आंगनों तक भर जाने से बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। परिवारों के सामने खाने-पीने का संकट गहराने लगा है। छोटे-छोटे बच्चे गंदे पानी में फंसे हैं और बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
गांव के ग्रामीणो ने बताया,रोजी-रोटी तो छिन ही गई है, अब घर में रखा अनाज भी पानी में भीग गया है।छोटे-छोटे बच्चों को कैसे पालें, यह समझ नहीं आ रहा।वहीं महिलाओ ने कहा पानी घरों में घुस गया है, रातभर बच्चों को गोद में उठाकर खड़े रहना पड़ता है। अगर प्रशासन मदद नहीं करेगा तो हालात और बिगड़ जाएंगे।हालात की जानकारी मिलते ही चंदिया हजारा ग्राम पंचायत के प्रधान बासूदेव कुंडूं ने मौके पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन तक समस्या पहुंचा दी गई है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से उन्हें जल्द ही राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!