यूपी

पुलिया पर हादसा: ट्राली सहित बहे चार लोग,तैरकर बचाई जान

पुलिया पर हादसा: ट्राली सहित बहे चार लोग,तैरकर बचाई जान

पूरनपुर,पीलीभीत।माधोटांडा–पीलीभीत रोड पर जमुनिया के पास बनी पुलिया पर गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया।अचानक तेज बहाव में एक ट्राली सहित चार लोग पानी में बह गए।गनीमत रही कि सभी ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं।गौरतलब है कि यह वही पुलिया है जो पिछली बरसात में भी कट गई थी। बावजूद इसके मरम्मत और स्थायी समाधान की दिशा में जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। बरसाती पानी के तेज बहाव में ट्राली सहित लोग बहते हुए दिखाई दिए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की मदद और उनकी तैराकी से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पुलिया की मजबूती और मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। उनका आरोप है कि यदि समय रहते पुलिया को दुरुस्त किया जाता तो इस तरह की जानलेवा स्थिति न बनती।वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।अब ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!