
पुलिया के पास फिसला कदम, मासूम को निगल गई बाढ़ की लहर, मचा कोहराम
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में 9 वर्षीय मासूम प्रिंस बाढ़ का पानी देखने गया था। पुलिया के पास पैर फिसलते ही वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना को लेकर ग्राम प्रधान पति रामपाल सहित कईयों ने दुख व्यक्त किया है।




