प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चंदिया हजारा में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
सचिवालय में दिलाई गई स्वच्छता शपथ,सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चंदिया हजारा में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
सचिवालय में दिलाई गई स्वच्छता शपथ,सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
पूरनपुर,पीलीभीत।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राम पंचायत चंदिया हजारा स्थित सचिवालय पर स्वच्छता एवं संचारी रोग रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई और आगामी पखवाड़े को सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम शंकर ने कार्यक्रम का संचालन किया और उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाई।उन्होंने सभी से यह संकल्प करवाया कि वे सप्ताह में दो घंटे और साल में सौ घंटे स्वच्छता श्रमदान करेंगे। साथ ही अपने घर,मोहल्ले और गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और पूरे भारतवर्ष को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग करेंगे।इस मौके पर ग्राम प्रधान बासूदेव कुडू ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर के दरवाजे पर साफ-सफाई रखे और पंचायत का सहयोग करे, तो पूरा गांव आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान को जीवन का हिस्सा बनाएं और इसे केवल शपथ तक सीमित न रखें।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।अंत में उपस्थित जनसमूह ने नारे लगा।स्वच्छ ग्राम – स्वस्थ ग्राम”
“स्वच्छता ही सेवा है।”
______
स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अपने घर के दरवाजे पर साफ-सफाई रखें और पंचायत का सहयोग करें।तभी हमारा गांव आदर्श ग्राम बन पाएगा।
(चंदिया हजारा ग्राम प्रधान बासूदेव कुंडूं)
_______हम सबको संकल्प लेना होगा कि सप्ताह में दो घंटे और साल में सौ घंटे श्रमदान करें। अपने घर और मोहल्ले को स्वच्छ रखकर पूरे भारत को स्वच्छ व स्वस्थ बना सकते हैं।
(ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमशंकर)




