Uncategorized

प्रधान -सचिव ने संभाला मोर्चा, राहत खाद्य सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर दिखी मुस्कान, हालचाल जाना

प्रधान -सचिव ने संभाला मोर्चा, राहत खाद्य सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर दिखी मुस्कान, हालचाल जाना

पीलीभीत। लगातार बारिश और शारदा नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित ग्राम नगरिया खुर्द कला (कलीनगर तहसील क्षेत्र) के लोगों की मदद के लिए ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार और सचिव राजेश गौतम ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई। मंगलवार को दोनों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर खाद्य सामग्री का वितरण किया और हर घर-परिवार का हालचाल लिया।

प्रधान विवेकानंद सरकार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हर संभव मदद करना उनका फर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। सचिव राजेश गौतम ने कहा कि बारिश से प्रभावित ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

जरूरत के मुताबिक सहायता दी जाएगी और प्रभावितों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।  ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव की इस पहल को सराहनीय बताते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी जरूरत के समय वे साथ खड़े रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!