यूपी

पूरनपुर में माले का ऐलान – “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के लिए संघर्ष तेज होगा

पूरनपुर में माले का ऐलान – “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के लिए संघर्ष तेज होगा

भाकपा (माले) इंसाफ मंच का आयोजन, सांसद सुदामा प्रसाद और कई नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

पूरनपुर,पीलीभीत। नगर के एक बैंक्विट हाल में रविवार दोपहर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) इंसाफ मंच की ओर से “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर एक बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम में बिहार आरा से सांसद सुदामा प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा भी मंच पर बैठे।कन्वेंशन में वक्ताओं ने मौजूदा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि मदरसों, मस्जिदों और गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाकर एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे समाज में असमानता और भय का वातावरण पैदा हो रहा है। सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा – “संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देता है और लोकतंत्र की नींव न्याय, स्वतंत्रता और समानता पर टिकी है। मौजूदा हालातों में ये मूल्य गंभीर खतरे में हैं।”वहीं कृष्णा अधिकारी ने गाजी शाह बाबा के मेले पर रोक को गंगा-जमुनी तहजीब पर हमला बताया और कहा कि “अंग्रेजी हुकूमत की तरह आज भी धार्मिक स्थलों और मेलों को निशाना बनाया जा रहा है।”कार्यक्रम का समापन नारेबाजी और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ। मंच से जनता से अपील की गई कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!