यूपी

पूरनपुर में आयोजित हुई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

संगठन के जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर

पूरनपुर में आयोजित हुई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

संगठन के जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर

संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को किया जायेगा सम्मानित -हरपाल सिंह

पूरनपुर, पीलीभीत।उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पूरनपुर तहसील इकाई की एक बैठक का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया।बैठक में पहुंचे पत्रकारों ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया। साथ ही बैठक में पत्रकारों के हितों पर चर्चा की गई।बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपने अपने बिचार रखे जिसको लेकर सभी पत्रकार सहमत रहे। जहां सभी ने अपने अपने बिचार पत्रकारिता के हित में रखे। उत्तर प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार यूनियन पूरनपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के एक होटल में संगठन के तहसील अध्यक्ष रामकरन शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकारों को आपसी एकजुटता और संगठन की भावना के साथ कार्य करना होगा।
जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को निडरता और निष्पक्षता के साथ उजागर करते हैं। ऐसे में संगठन की जिम्मेदारी है कि पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से उन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने संगठन में अहम भूमिका निभाते हुए पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया है।बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और कहा कि आज के समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिन्हें एकजुट होकर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की भूमिका को सराहा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसी के साथ जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने कहा कि संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को जल्द ही जिले पर होने वाले एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

साथ ही बैठक में पहुंचे पत्रकारों को संगठन के आई -कार्ड भी वितरित किए गए।बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं जिले से आए पत्रकार मौजूद रहे। अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यूनियन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों को प्रोत्साहित करती रहेगी। इस मौके पर संगठन के करन देव शर्मा, मुकुल शर्मा, पूरनपुर तहसील अध्यक्ष रामकरन शर्मा, व विकास सिंह, प्रशांत शर्मा, सद्दाम हुसैन, शिवम शर्मा,अकील खान, दिनेश कुमार, मीनू बरकाती, एहतसामुल हक खान,मुकेश तिवारी,संजय भारती, मोहम्मद फ़ैजान, वेद प्रकाश, केके शर्मा, छुन्न खां,इशहाक रजा,अरविन्द मिश्रा, बलदेव सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!