यूपी

पूरनपुर को 38 करोड़ की सौग़ात,मुख्यमंत्री योगी की बैठक में सड़कों और पुलों के निर्माण को मंज़ूरी

पूरनपुर को 38 करोड़ की सौग़ात,मुख्यमंत्री योगी की बैठक में सड़कों और पुलों के निर्माण को मंज़ूरी

पीलीभीत।पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए राहत और विकास की बड़ी सौग़ात मिली है।6 अगस्त 2025 को बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों और पुलियों के नव निर्माण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी प्रदान की गई।इस संबंध में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए उन्होंने पूर्व में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा इन प्रस्तावों को मंजूरी देने पर उन्होंने आभार जताया।बैठक में स्वीकृत 10 अहम परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है।राज्यमार्ग का सुदृढ़ीकरण
किलोमीटर 41 से पूरनपुर सिरसा, गोपालपुर, अजीतपुर, बिल्ला होते हुए बंडा राज्यमार्ग तक 12 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण (38 करोड़ 93 लाख)।
रेलवे स्टेशन स्टेशन के पश्चिम काशीश से पूर्व काशीश तक सड़क का नवनिर्माण (44 लाख)।पीलीभीत बस्ती मार्ग से त्रैलोकनाथ मंदिर तक सड़क का निर्माण (2 करोड़ 21 लाख)।
माधोटांडा–पीलीभीत मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुलियों का निर्माण (6 करोड़ 78 लाख)।चांदूपुर से हर्रदई बायपास नहर होते हुए देविपुर तक संपर्क मार्ग (1 करोड़ 67 लाख)।पूरनपुर कलीवगर मार्ग पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हाईवे पर 5×15 मीटर कटान पुलिया का नवनिर्माण (2 करोड़ 77 लाख)माधोटांडा–पीलीभीत मार्ग
बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्थान पर लघु सेतु 3×18 मीटर (4 करोड़ 88 लाख)।महेंद्रा ता–धुंधरीहाई
2 किलोमीटर पर पुलिया (1 करोड़ 85 लाख) कलीनगर– शाहगढ़ मार्गकलीनगर से शाहगढ़-आसाम मार्ग तक (आओजीएम) किलोमीटर 1 (1 करोड़ 52 लाख) खटीमा– पूरनपुर मार्ग किलोमीटर 5, 14, 16, 17 व 21 पर क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण (4 करोड़ 88 लाख)।विधायक बाबूराम पासवान ने कहा,पूरनपुर विधानसभा की जनता लंबे समय से सड़क और पुल निर्माण की मांग कर रही थी। इन परियोजनाओं की स्वीकृति से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि ग्रामीण इलाक़ों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुलिया नेटवर्क काफी मज़बूत होगा। इससे किसानों, व्यापारियों और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास की रफ्तार तेज़ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!