यूपी

पूरनपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

आरटीआई के जरिये पूरनपुर की स्वास्थ्य सेवाओं का ब्योरा मांगा

पूरनपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

आरटीआई के जरिये पूरनपुर की स्वास्थ्य सेवाओं का ब्योरा मांगा

पूरनपुर,पीलीभीत।आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूरनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार भारती ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सूचना का अधिकार के अंतर्गत विस्तृत जानकारी मांगी है।विनोद भारती ने कहा कि पूरनपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं है।आम जनता को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है।इसी के मद्देनजर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।पूरनपुर में वर्तमान में कितने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, उनकी सूची।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किन-किन बीमारियों का इलाज और कौन-कौन सी जांचें मुफ्त उपलब्ध हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा में जनवरी 2022 से सितम्बर 2025 तक प्रसूताओं व नवजात शिशुओं की मृत्यु का माहवार विवरण व कारण।सड़क हादसों से जुड़े मामलों का ब्योरा—कितने केस आए, कहां रेफर हुए और कितनों की मौत हुई जच्चा- बच्चा उपचार की व्यवस्थाएं और एम्बुलेंस (बीएलएस व एएलएस) की उपलब्धता।माधोटांडा क्षेत्र टाइगर रिजर्व व शारदा नदी से जुड़ा है, ऐसे में वन्यजीवों द्वारा घायल मरीजों के उपचार की क्या व्यवस्था है।
आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्था के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सभी बिंदुओं पर तथ्यात्मक जवाब सार्वजनिक किए जाएं, जिससे आम जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!