यूपी

पूरनपुर के विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

आर. एस. आर. डी. सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने जीते कई पुरस्कार

पूरनपुर के विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

आर. एस. आर. डी. सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने जीते कई पुरस्कार

पूरनपुर,पीलीभीेत।चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मझोला में संकुल स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आर. एस. आर. डी. सरस्वती विद्या मंदिर, पूरनपुर से कुल 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।संकुल स्तरीय स्वर गीत प्रतियोगिता में सुप्रिती मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मधुर वाणी से सभी को प्रभावित किया।संकुल स्तरीय कथा-कथन प्रतियोगिता में आदर्श कुमार ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया।संकुल स्तरीय मूर्तिकला (किशोर वर्ग) में श्रद्धा कश्यप ने अपनी सृजनात्मक कला से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में राधे कृष्णा ने अपनी कलात्मकता से तृतीय स्थान प्राप्त किया।सिर्फ छात्र-छात्राएँ ही नहीं, बल्कि आचार्य वर्ग ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संकुल स्तरीय पत्रवाचन प्रतियोगिता में आर. एस. आर. डी. सरस्वती विद्या मंदिर, पूरनपुर की आचार्या संजीता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।सभी विजेता प्रतिभागी अब अगले चरण में प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे और अपने विद्यालय एवं नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का नाम ऊँचा किया है और हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रांतीय स्तर पर भी वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!