यूपी

पूरनपुर–दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मांग तेज, माहौर वैश्य समाज ने भेजा पत्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर पुन: संचालन की गुहार, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

पूरनपुर–दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मांग तेज, माहौर वैश्य समाज ने भेजा पत्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर पुन: संचालन की गुहार, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

पूरनपुर,पीलीभीत।माहौर वैश्य समाज पूरनपुर ने सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर पूरनपुर–दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन पुनः शुरू करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि यह ट्रेन स्थानीय जनता की जीवनरेखा थी, जिसके बंद होने से हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पत्र में कहा गया है कि पूरनपुर–दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन वर्ष 2018 में शासन के आदेशानुसार अस्थायी रूप से रोका गया था।इसके बाद कोविड-19 महामारी और शासन-प्रशासन के अन्य निर्णयों के चलते 2024 तक इस ट्रेन का संचालन बहाल नहीं हो सका। संगठन के अनुसार इस ट्रेन के न चलने से पूरनपुर, मीरा रोड, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर और दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।संगठन ने यह भी कहा कि पूरनपुर से दिल्ली की ओर केवल एक ट्रेन उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को सीट तक नहीं मिल पाती। इससे छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। पत्र में यह मांग भी रखी गई कि ट्रेन को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।माहौर वैश्य समाज ने पत्र में उल्लेख किया कि बरेली–लखनऊ के बीच 13310 नंबर की इंटरसिटी एक्सप्रेस और शाहजहांपुर–दिल्ली के बीच इंटरसिटी का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है, लेकिन पूरनपुर–दिल्ली पैसेंजर को अब तक नजरअंदाज किया जा रहा है।संगठन ने रेल मंत्री से मांग की कि जनहित को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन 2025 से हर हाल में शुरू किया जाए, जिससे पूरनपुर क्षेत्र सहित पूरे तराई के लाखों यात्रियों को राहत मिल सके।पत्र पर माहौर वैश्य समाज पूरनपुर के अध्यक्ष अनुप कुमार गुप्ता और महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता (राजू) के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!