पूरनपुर: 14 साल का अरमान हुआ ग़ायब, पुलिस-परिजन तलाश में जुटे

पूरनपुर: 14 साल का अरमान हुआ ग़ायब, पुलिस-परिजन तलाश में जुटे
पूरनपुर,पीलीभीत।नगर के रजागंज क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों ने कोतवाली पूरनपुर में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, रिहाना पत्नी इद्रार निवासी वार्ड नंबर 07, मोहल्ला रजागंज अपने परिवार सहित किराए के मकान में रहती हैं।महिला का कहना है कि गत 5 सितंबर की रात बारह रबीउल अव्वल का त्यौहार होने के कारण उनका बेटा अरमान (14 वर्ष) लगभग रात 10 बजे रोशनी और मेला देखने पूरनपुर नगर गया था। लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।काफी खोजबीन और रिश्तेदारों-संबंधियों से पूछताछ के बावजूद अरमान का कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। लापता किशोर का हुलिया रंग सावला, चेहरा गोल, कान औसत, लंबाई करीब 5 फीट, गुलाबी शर्ट और नीली पैंट पहने हुए था। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




