पीलीभीत पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस, कई चौकियों के प्रभारी बदलें
एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक बदले
ब्यूरो,पीलीभीत।
जिले में पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी ने बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को तबादला एक्सप्रेस चला दी। आदेश जारी कर आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक और कई चौकी इंचार्जों का फेरबदल कर दिया गया। कोतवाली बीसलपुर, बिलसंडा और घुंघचाई क्षेत्र के थानों में कार्यरत कई उपनिरीक्षकों व चौकी इंचार्जों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा को थाना घुंघचाई से प्रभारी चौकी जेल, संदीप सिंह को थाना गजरौला से प्रभारी चौकी रिछोला, शुभम भारती को थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी क़स्बा थाना सुनगढ़ी, धीर सिंह को थाना सुनगढ़ी से प्रभारी चौकी भिखारीपुर, सन्नी आर्या को थाना माधोटांडा से प्रभारी चौकी बलरामपुर थाना घुंघचाई, राजेश कुमार को थाना बिलसंडा से प्रभारी चौकी बेनीपुर थाना दियोरिया कलां, विपिन कुमार को थाना करेली से प्रभारी चौकी क़स्बा थाना बीसलपुर में नई तैनाती दी गई है।पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। आम जनता को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने सख्त निर्देश भी जारी किए हैं।




