पीलीभीत में भाकियू (अ.) की पंचायत, हजारों किसानों के आंदोलन की बनी रणनीति

पीलीभीत में भाकियू (अ.) की पंचायत, हजारों किसानों के आंदोलन की बनी रणनीति
पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की महत्वपूर्ण पंचायत बृहस्पतिवार को जिला कृषि भवन पीलीभीत में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।पंचायत में बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, बरेली जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, पीलीभीत जिला सचिव अखिलेश यादव उर्फ कपिल यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि थाना माधोटांडा क्षेत्र में निर्दोष किसानों पर फर्जी और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिन्हें तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए और निर्दोष किसानों को दोषमुक्त नहीं किया गया, तो संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।भाकियू (अ.) ने ऐलान किया कि 25 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पीलीभीत पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर और रामपुर समेत आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।संगठन ने स्पष्ट कर दिया कि आंदोलन से उत्पन्न किसी भी स्थिति की पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।पंचायत में चंद्रसेन (ब्लॉक अध्यक्ष मरोरी), ज्वाला प्रसाद (तहसील अध्यक्ष सदर), शिव स्वरूप, हरे राम, पूरन लाल समेत तमाम किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।




