पीलीभीत में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान”
जिला अस्पताल में लगेंगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सीएमओ ने की लोगों से अपील

पीलीभीत में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान”
जिला अस्पताल में लगेंगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सीएमओ ने की लोगों से अपील
पीलीभीत।स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत के संबद्ध नवीन चिकित्सालय भवन (जिला अस्पताल) में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी– सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को निःशुल्क जाँच और उपचार सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को एक भव्य स्वास्थ्य शिविर उद्घाटन समारोह से होगा, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश के साथ की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (डॉ. रूपल खरे): महिलाओं में एनीमिया, मधुमेह व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग व परामर्श।बाल रोग विभाग (डॉ. सुमित सचान): बच्चों की बीमारियों की जाँच व उपचार।
पैथोलॉजी विभाग (डॉ. विभूति गोयल): हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, थायरॉइड आदि की जाँचें निःशुल्क।रक्त केंद्र (डॉ. परीक्षित सिंह): स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।मेडिसिन विभाग (डॉ. रमाकांत सागर): हृदय रोग, रक्तचाप, मधुमेह व अन्य गैर-संचारी रोगों की जाँच।
सर्जरी विभाग (डॉ. जगदंबा शरण): सामान्य शल्य चिकित्सा समस्याओं की पहचान व रेफरल सुविधा।नेत्र रोग विभाग (डॉ. राज कुमार गुप्ता): मोतियाबिंद, दृष्टि दोष व अन्य नेत्र रोगों की स्क्रीनिंग।ईएनटी विभाग (डॉ. अंकुर गुप्ता): कान, नाक व गले की बीमारियों की जाँच।दंत रोग विभाग (डॉ. मानसी सिंह): दाँतों की जाँच, मौखिक स्वच्छता व उपचार।सामुदायिक चिकित्सा विभाग (डॉ. अरुण सिंह): स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, स्वच्छता व टीकाकरण पर शिक्षा सत्र।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य फोकस महिलाओं और बच्चों की बीमारियों की रोकथाम और उपचार रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की।चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा, “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला है। इस अभियान के माध्यम से हम महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नवीन चिकित्सालय भवन, जिला अस्पताल, प्रवेश द्वार संख्या-2, पीलीभीत में चलेगा।




