Uncategorized

पीआरपीएस कालेज ऑफ मेडिकेयर हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया विश्व फार्मेसी दिवस, सीएमओ ने की प्रशंसा

पीआरपीएस कालेज ऑफ फार्मेसी मेडिकेयर हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मेसी दिवस, सीएमओ आलोक शर्मा ने की कॉलेज और मरीजों की प्रशंसा

पूरनपुर,पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर में स्थित पं. राजेंद्र प्रसाद स्मारक कालेज ऑफ फार्मेसी में बृहस्पतिवार को विश्व फार्मेसी दिवस बड़े उत्साह और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आलोक शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आरंभ में सीएमओ आलोक शर्मा ने कालेज का भ्रमण किया और वहां संचालित मेडिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से भेंटवार्ता कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में दी जा रही सेवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यह गरीब और असहाय लोगों के लिए एक आशा की किरण है। उन्होंने बताया कि कालेज के हॉस्पिटल में न केवल सस्ते और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य जिलों जैसे बरेली, लखीमपुर, शहजहांपुर आदि के अस्पतालों के मुकाबले बेहतर सेवाएं प्रदान करता है।सीएमओ ने कहा, “पं. राजेंद्र प्रसाद स्मारक कालेज ऑफ फार्मेसी में संचालित मेडिकेयर हॉस्पिटल न केवल मरीजों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है।” उन्होंने फार्मेसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने अध्ययन के साथ-साथ समाज सेवा में भी योगदान दें।कार्यक्रम में कालेज के प्रबंधक अमित मिश्रा ने सीएमओ आलोक शर्मा का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, भाषण और फार्मेसी से जुड़ी प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें कालेज के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कालेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षण और प्रशासनिक कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक प्रेरणा माना।

——————-

कार्यक्रम में प्रमुख वक्तव्य:

सीएमओ आलोक शर्मा: “फार्मेसी केवल दवा देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह चिकित्सा सेवा का एक अहम हिस्सा है। इस क्षेत्र में छात्रों का योगदान स्वास्थ्य क्षेत्र की गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

कालेज प्रबंधक अमित मिश्रा: “हमारा लक्ष्य है कि मेडिकेयर हॉस्पिटल के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज मुहैया कराना।”

Rpt. Shailendra Sharma Vyast

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!