यूपी

पंजाब की तबाही में निघासन की नूरी मस्जिद  कमेटी ने बढ़ाया मदद का हाथ

नूरी जामा मस्जिद कमेटी ने किया 21,786 रुपए का सहयोग

पंजाब की तबाही में निघासन की नूरी मस्जिद  कमेटी ने बढ़ाया मदद का हाथ

नूरी जामा मस्जिद कमेटी ने किया 21,786 रुपए का सहयोग

मीनू बरकाती

निघासन,खीरी।पंजाब में आई भीषण तबाही से हालात लगातार भयावह बने हुए हैं। बाढ़ और आपदा से जूझ रहे लोग बेसहारा व बेबस नजर आ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में देशभर से मदद का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर पंचायत निघासन की नूरी जामा मस्जिद कमेटी ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राहत कार्यों में हाथ बढ़ाया है।मस्जिद कमेटी की ओर से 21,786 रुपए एकत्रित कर पंजाब पीड़ितों की मदद के लिए भेजे गए। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सहयोग राशि मस्जिद में आने वाले नमाजियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जुटाई गई है। सभी ने मिलकर राहत कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।कमेटी से जुड़े  सदस्य मतीन खान ने कहा मानवता सबसे बड़ा धर्म है। जब कोई प्रदेश आपदा से कराह रहा हो, तो मदद करना हम सबका कर्तव्य है। यह राशि भले ही छोटी हो, लेकिन दिल से की गई मदद है।स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में आपसी भाईचारा और इंसानियत की मिसाल कायम होती है।नूरी जामा मस्जिद कमेटी ने आगे भी जरूरत पड़ने पर राहत कार्यों में सक्रिय योगदान देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही नगर पंचायत स्तर पर अन्य संस्थाओं और संगठनों से भी अपील की गई है कि वे आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की मदद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!