पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आईं आरती महेंद्र, 21 हजार का चेक सौंपा

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आईं आरती महेंद्र, 21 हजार का चेक सौंपा
पूरनपुर,पीलीभीत।मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया। मंगलवार को दोपहर दो बजे पूरनपुर ब्लॉक रोड स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 21,000 रुपये का चेक गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को सौंपा।गुरुद्वारा के अध्यक्ष ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आरती महेंद्र का यह कदम बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगा। समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर मदद के लिए आगे आना चाहिए।आरती महेंद्र ने कहा कि कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद करना ही इंसानियत की सच्ची पहचान और सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसार सहयोग कर पीड़ितों का दर्द बांटे।गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने चेक ग्रहण करते हुए आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों ने कहा कि आरती महेंद्र का यह योगदान समाज को एकजुट कर पीड़ित परिवारों तक राहत पहुँचाने का कार्य करेगा।मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य, सपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।