
गांव में साफ-सुथरा वातावरण ही बीमारियों से बचाव और स्वस्थ समाज की नींव- सचिव सुरेश वर्मा
पूरनपुर, पीलीभीत।
पंचायत प्रशासन लगातार स्वच्छता और सेनीटाइजर पर ध्यान दे रहा है ताकि गाँववासी सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जी सकें।ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की संयुक्त पहल पर पूरे गाँव में सेनीटाइजर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान मुख्य रास्तों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से छिड़काव किया गया। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना की। पूरनपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत भायपुर और टडोला गांव में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा की पहल से पूरे गांव में सेनिटाईजर का छिड़काव कराया गया।शनिवार सुबह से ही पंचायत की मुख्य गलियों, रास्तों, हैंडपंपों के आसपास, व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छिड़काव किया।बरसात के मौसम में गंदगी और मच्छरों के पनपने से लोग डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर चिंतित थे। ऐसे में पंचायत प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस कार्य में ग्रामीण भी शामिल हुए और सहयोग किया।पंचायत सचिव सुरेश वर्मा ने कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण ही बीमारियों से बचाव और स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रशासन समय-समय पर स्वच्छता अभियान और सेनीटाइजर छिड़काव समय-समय पर कराया जाता रहेगा। ग्राम प्रधान ने भी आश्वासन दिया कि गाँव की हर समस्या के समाधान के लिए पंचायत तत्पर है और आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और प्रधान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की नियमित कार्रवाई से गाँव में बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होगा।ग्रामीणों ने कहा कि सचिव सुरेश वर्मा की कार्यशैली हमेशा पारदर्शी और जनहितकारी रही है। वहीं ग्राम प्रधान गाँव के विकास कार्यों में विशेष रुचि लेते हैं और हर छोटी-बड़ी समस्या का तुरंत समाधान करने का प्रयास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव और प्रधान की जोड़ी ने पंचायत में सकारात्मक माहौल बनाया है। उनकी मेहनत और दूरदर्शिता से गाँव लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है।




