पैरामेडिकल विद्यार्थियों की कक्षाएँ मेडिकल कॉलेज में प्रारम्भ

पैरामेडिकल विद्यार्थियों की कक्षाएँ मेडिकल कॉलेज में प्रारम्भ
,पीलीभीत।स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, पीलीभीत में पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की कक्षाएँ प्रारम्भ हो चुकी हैं। चिकित्सालय में विभिन्न विभागों की फैकल्टी के वरिष्ठ संकाय सदस्यों को इन पाठ्यक्रमों हेतु नोडल एवं सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर तकनीशियन, ऑडियो एवं स्पीच थेरैपी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, सी.टी. स्कैन, एक्स-रे, डायलिसिस, इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर, ओ.टी. तकनीशियन, लैब तकनीशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एवं प्लास्टर तकनीशियन तथा फिजियोथेरैपी जैसे विविध डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई करेंगे।प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि “पैरामेडिकल विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं। हमारी कोशिश है कि छात्रों को आधुनिक तकनीक और प्रायोगिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे भविष्य में समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ दे सकें। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों का कैरियर सुरक्षित होगा बल्कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। इन प्रशिक्षणों से जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता से रोगियों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी”।नोडल अधिकारी डॉ. विभूति गोयल ने कहा कि “विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज पर विशेष बल दिया जाएगा, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें”।




