यूपी

पैगम्बर इस्लाम की जिंदगी को आइना बनाए मुसलमान मौलाना तारिक

पैगम्बर इस्लाम की जिंदगी को आइना बनाए मुसलमान मौलाना तारिक

अमरिया,पीलीभीत।अमरिया कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व शानो-शौकत के साथ मनाया गया।पैगम्बर इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर जलसो का आयोजन किया गया।अमरिया में मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान में मौलाना तारिक रजा मिस्बाही ने पैगम्बर इस्लाम मुहम्मद साहब की यूमे विलादत से लेकर उनकी जिंदगी पर रोशनी डालते हुए कहा मुसलमान पैगम्बर इस्लाम द्वारा गुजर बसर की गई जिंदगी से सबक लेते हुए अपनी जिंदगी को आइना बनाए।रबीउल अव्वल के 11 तारीख को सुबह सादिक के वक्त दोनों आलम के मालिकों मुख्तार जनाब हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो अलैह वस्सलम दुनिया पर तशरीफ़ लाए थे।उनकी पैदाइश के समय हर तरफ नूर ही नूर फैला हुआ था उनके तशरीफ़ लाने पर हूर मलायक समेत सभी अठारह हजार आलम खुशियां मना रहे थे। पैगम्बर इस्लाम ने दुनिया से भेदभाव को मिटाया था मजलूम गरीब बेसहारा लोगों को आपने गले लगाकर उनकी हमेशा मदद करते थे। पैगम्बर इस्लाम दुनिया पर रहमतुल्ला आलामीन बनकर आए हैं। मौलाना तारिक ने कहा आज लोग आपस में झगड़ रहे हैं गरीब बेसहारा लोगों की मदद नहीं करते हैं फालतू खर्चे कर रहे हैं मां बाप की तौहीन कर रहे हैं नेक काम से दूर हो रहे हैं बुराइयों में लगे रहते हैं। माहौल ऐसा बना लिया है सच्चाई का रास्ता छोड़ दिया नमाज से दूर होते जा रहे हैं इसलिए कौम परेशानी में मुब्तिला होती जा रही है। जब जब अपने अकायद से लोग पीछे हटेंगे परेशानी बढ़ती जायेगी।इस्लाम मे यह सब जायज नहीं है पैगम्बर इस्लाम ने अपने मां बाप की खिदमत करने पड़ोसी से मोहब्बत करने गरीबों की मदद करने की हिदायत दी है। शुक्रवार को अमरिया, धुंधरी, कैंचू टांडा, सरैनी तुरकुनिया,बांसखेड़ा, हर्रायपुर, उदयपुर आदि गांवों में नाराए तकबीर अल्लाह हो अकबर सरकार की आमद मरहबा जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी आदि नारों के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी अमरिया में बड़ी मस्जिद से लेकर नहर पुल तक गया। जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। बाद में फातिहा ख्वानी का आयोजन किया गया जिसमें मुल्क में अमन चैन खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ की गई।जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मौलाना तारिक रजा मिस्बाही, कारी फरीद, मौलाना माजिद तहसीनी, कारी अनस, हाफिज फिरासत अली, हाफिज फीरोज आदि ने तकरीर के माध्यम से लोगों को दीन इस्लाम के रास्ते पर चलने की हिदायत फरमाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!