यूपी

नन्हें समाजसेवियों ने गुल्लक तोड़कर पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दी मदद

अरमान व बाबर ने बचपन की बचत को बनाया मानवता का संदेश,गुरुद्वारा कमेटी को सौंपी सहयोग राशि

नन्हें समाजसेवियों ने गुल्लक तोड़कर पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दी मदद

अरमान व बाबर ने बचपन की बचत को बनाया मानवता का संदेश,गुरुद्वारा कमेटी को सौंपी सहयोग राशि

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजसेवा की मिसाल देते हुए पूर्व सभा जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी मोहम्मद जैगम रजा खान के पुत्र अरमान व बाबर ने अपने गुल्लक में जमा की गई धनराशि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ आपदा पीड़ितों को समर्पित की। जानकारी के अनुसार दोनों मासूम भाई सोमवार को पूरनपुर के गुरुद्वारा साहिब व्लांक रोड पहुंचे और गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह व संरक्षक बलजीत सिंह खैरा के हाथों यह सहयोग राशि सौंपी।इस अवसर पर सुधीर मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।अरमान और बाबर की इस नन्ही पहल ने न केवल मौजूद लोगों का दिल जीत लिया बल्कि समाज को भी बड़ा संदेश दिया कि सच्ची इंसानियत उम्र की मोहताज नहीं होती। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इन बच्चों की सोच और संस्कार उनके पिता जैगम रजा खान की समाजसेवा की परंपरा का ही परिणाम है।स्थानीय लोगों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि छोटी उम्र में ही मानवता की सेवा करना काबिले तारीफ है। बच्चों ने पहले भी समाज के विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दुआएं कीं और कहा कि अरमान व बाबर जैसे नन्हें समाजसेवी आगे चलकर निश्चित ही अपने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!