नेशनल पब्लिक स्कूल, बिलसंडा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नेशनल पब्लिक स्कूल, बिलसंडा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बिलसंडा,पीलीभीत।नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल में आज शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष दुबे ने भारत रत्न सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से की।इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें अध्यापकों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रांगण में बच्चों की प्रस्तुतियों से जहां वातावरण उल्लासमय हो उठा, वहीं शिक्षकों ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं साझा की गईं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान किए गए और उनके योगदान को सम्मानित किया गया।समारोह का संचालन उप प्रधानाचार्य दुष्यंत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक एम. रेहान, उप प्रबंध निदेशक मोहम्मद इबाद, कोऑर्डिनेटर आशुतोष मिश्रा, रूबी अग्रवाल, पूजा कनौजिया, सचिन त्रिपाठी, अनामिका, अनीस अहमद, मानसी अवस्थी, आकाश सिंह, रुबीना, शोएब अनवर, आरती वर्मा, कमी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।मन्नत खान,अविका जायसवाल, इशिका जायसवाल, खुशी पोरवाल, अल्तमश,सारांश, ऋषभ वर्मा, अंश वर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियां दीं।प्रधानाचार्य आशुतोष दुबे ने इस अवसर पर कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, जिनकी प्रेरणा से बच्चे जीवन में आगे बढ़ते हैं। शिक्षक दिवस हमें सदैव गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव जगाने का अवसर देता है।




