यूपी

मनजीत सिंह बोले – कटान पीड़ित किसानों को मिले मुआवज़ा, कटान रोकने की हो त्वरित व्यवस्था

कटान से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवज़ा, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिए निर्देश

मनजीत सिंह बोले – कटान पीड़ित किसानों को मिले मुआवज़ा, कटान रोकने की हो त्वरित व्यवस्था

कटान से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवज़ा, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिए निर्देश

पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी द्वारा की जा रही कटान और किसानों की ज़मीन व फसल को हुए भारी नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है। गुरुवार को लखनऊ विधानसभा सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी नेता व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री व जनपद पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।मनजीत सिंह ने मंत्री जी को बताया कि पिछले लगभग 20 दिनों में ग्राम हजारा में शारदा नदी के कटान से लगभग 50 किसानों की भूमि और फसल नदी में समा चुकी है। उन्होंने प्रभावित किसानों की सूची प्रभारी मंत्री को सौंपी और तत्काल मुआवज़ा दिलाने व कटान रोकने की मांग की।प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने तुरंत ही प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से फ़ोन पर वार्ता कर पीलीभीत की स्थिति से अवगत कराया और पत्र भेजकर नदी कटान पर रोक लगाने के निर्देश देने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी पीलीभीत से भी वार्ता कर ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवज़ा देने तथा बाढ़ राहत सामग्री सभी तक पहुँचाने के निर्देश दिए।श्री औलख ने स्पष्ट किया कि सरकार बाढ़ और कटान प्रभावित किसानों के साथ है और किसी भी किसान को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!