
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
सेहरामऊ, पीलीभीत। महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलते हुए एक मनचलें युवक पर शिक्षिका को आये दिन छेड़ने का आरोप लगा है। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ युवती की मां ने तहरीर पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी चार बेटियां है। जिसमें बड़ी बेटी स्कूल में पढ़ाती है। जिसको गांव का रहने वाला एक युवक आए दिन रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है और अभद्र बातें करता है। आरोप है कि युवक मानसिक रूप से शिक्षिका को प्रताड़ित करता है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है। युवक पर आरोप लगाते हुए शिक्षिका की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए सुशील गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।




