मारपीट के दो अलग-अलग मामले, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे

मारपीट के दो अलग-अलग मामले, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
पूरनपुर,पीलीभीत। बच्चों के विवाद के बाद सगे भाइयों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई लगा दी। बचाने आए ग्रामीणों को भी पीटा। जान से मारने की नीयत से उसपर हमला कर दिया। इसमें युवक का सिर फूट गया। लोगों ने बीच बचाव कर दिया। दूसरे मामले में भी महिला के साथ मारपीट की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे निवासी रामगोपाल वर्मा ने बताया 19 सितंबर रात 8:30 बजे छोटे-छोटे बच्चों को लेकर गांव के रहने वाले रामखिलावन व मथुरा प्रसाद पुत्रगण जय लाल की उससे कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट पर आमदा हो गए। जान से मारने की नीयत से लात घूसो से जमकर पीटा। बचाने आए गांव के ही राहुल व राम मूर्ति की भी पिटाई लगा दी। पिटाई से युवक और राहुल के सिर में खुली चोट आई हैं। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दूसरे मामले में दयालपुर की गर्भवती रवीना देवी ने बताया वह कुछ दिन पहले रम्पुरा फकीरे मेहमानी में गई हुई थी। 20 सितंबर रात 8 बजे पप्पू से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज कर उसको जमीन पर पटककर जमकर पीटा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।




