क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति के बारे में महिला यात्रियों को किया गया जागरूक

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बताए हेल्पलाइन नंबर, समझाया मिशन शक्ति का महत्व

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बताए हेल्पलाइन नंबर, समझाया मिशन शक्ति का महत्व
, लखीमपुर खीरी।

जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लड़कियों, छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा परेशान किए जाने पर पुलिस से मदद लेने के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया।प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति 0.5’ अभियान के निर्देशों के अनुसार, जीआरपी पुलिस ने नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की है। सुबह से शाम तक चले इस अभियान में सैकड़ों लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस उद्देश्य से मंगलवार को लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने स्टेशन पर महिला यात्रियों को मिशन शक्ति के बार में जागरूक किया।अभियान के दौरान, जीआरपी पुलिस की महिला आरक्षी ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ-साथ परिवार के साथ यात्रा कर रही महिलाओं को भी जानकारी दी। जागरूकता बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति से संबंधित पर्चे भी बांटे गए।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में अपना बचाव कैसे करना है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से कैसे संपर्क करना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्हें समझाया गया कि वे बिना किसी झिझक के पुलिस की मदद ले सकती हैं।साथ ही महिला यात्रियों को पम्प लेट के माध्यम से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 शामिल हैं। इसके साथ ही, उन्हें उनके सुरक्षा अधिकारों के बारे में भी बताया गया।

 

Rpt – vikash singh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!