लापरवाही से खतरे में जंगल: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चला सफाई अभियान
दो जिप्सी कचरे से भरीं, टाइगर रिजर्व के बीच से उठाया प्लास्टिक और बोतलें

लापरवाही से खतरे में जंगल: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चला सफाई अभियान
दो जिप्सी कचरे से भरीं, टाइगर रिजर्व के बीच से उठाया प्लास्टिक और बोतलें
वन्यजीवों की सुरक्षा पर संकट: महोफ रेंज अधिकारी ने किया सफाई अभियान
पीलीभीत।पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुस्ताबाद गेस्ट हाउस से गुजरने वाले खटीमा मार्ग पर रेंज अधिकारी द्वारा चलाया गया सफाई अभियान दो जिप्सी गाड़ी भरकर मिला जंगल मार्ग किनारे प्लास्टिक की बोतल एवं कचरा यह चिंता का विषय है हम इंसान अपने लिए अच्छी कॉलोनी अच्छा घर बनाने की मोहिम में रात दिन लगे हुए हैं पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी पर ध्यान न देते हुए हम उसे चीज को नष्ट करने की शुरुआत कर चुके हैं जो मानव सहित जीवित वन्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, जंगल के अंदर अनेक जीव जंतु विचरण कर रहे हैं अगर हमारे द्वारा जंगल में फेंका गया प्लास्टिक और कचरा से जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचा तो वह दिन दूर नहीं के पर्यावरण भी विलुप्त की कगार पर पहुंच जाएगा।ऐसा ही आज एक दृश्य तब देखने को मिला जब पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज अधिकारी सहेंद्र यादव ने टूरिज्म प्रभारी सुरेंद्र गौतम एवं नेचर गाइड जिप्सी चालकों और अपनी टीम के साथ मुस्ताबाद गेस्ट हाउस से चुका लालपोल तक सफाई अभियान प्रारंभ किया इस दौरान लगभग दो जिप्सी गाड़ी भरकर कचरा और प्लास्टिक की बोतल एकत्र की गई जो एक चिंता का विषय है।वन विभाग को भी जंगल के बीच से गुजरने वाले मुख मार्गो पर कड़े निगरानी रखने की जरूरत है अगर कोई भी व्यक्ति कचरा फेंकता जंगल में देखा जाए तो उस पर कार्रवाई करते हुए ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूला जाए और इस अभियान को सोशल मीडिया और मीडिया के सभी प्लेटफार्म से सार्वजनिक किया जाए जिससे जंगल के बीच से गुजरने वाले लोगों को जंगल में कूड़ा एवं प्लास्टिक फेंकते हुए सौ बार सोचना पड़े।महोफ रेंज में चलाए गए सफाई अभियान में वन दरोगा विशाल सिंह,फॉरेस्ट गार्ड कपिल कुमार वर्षा,दैनिक कर्मचारी दीपक कुमार देवेंद्र कुमार इमरान शाह,गाइड सलमान,आमिर,गौरव,दीपक सहित कई जिप्सी चालक एवं नेचर गाइड ने इस अभियान में भाग लिया।




