कटान से बचाव की मांग पर ग्रामीणों का धरना,मौके पर पहुँचे अधिकारी

कटान से बचाव की मांग पर ग्रामीणों का धरना,मौके पर पहुँचे अधिकारी
पूरनपुर,पीलीभीत।ध्रुव कॉलोनी के ग्रामीणों ने शारदा नदी से हो रहे कटान और बाढ़ के खतरे से बचाव की मांग को लेकर रविवार को धरना शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में नदी का पानी गांव के करीब पहुँच जाता है और कटान तेज़ होने से उनकी जमीन व मकान खतरे में हैं।धरना स्थल पर पहुँची राजस्व विभाग और बाढ़ खंड की टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि कटान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और विभागीय स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में दर्जनों परिवार बेघर हो सकते हैं। उनका कहना है कि अब तक कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की मांगे हैं कि शारदा नदी के कटान से ध्रुव कॉलोनी की सुरक्षा।ठोस बंधे व पक्के कार्यों की तत्काल शुरुआत।बाढ़ से निपटने के लिए राहत व बचाव सामग्री की व्यवस्था।धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल रहे। उनका कहना था कि प्रशासन को केवल आश्वासन नहीं बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्यवाही करनी चाहिए।राजस्व व बाढ़ खंड की टीम ने ध्रुव कॉलोनी का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।रिपोर्ट को जिला प्रशासन को भेजकर फंड स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी।बरसात के शेष दिनों तक गाँव में नियमित निगरानी व राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।




