यूपी

क्षेत्र ईद मिलादुन्नबी पर सजने लगे गांव

क्षेत्र ईद मिलादुन्नबी पर सजने लगे गांव

गोरा पीलीभीत। सेहरामऊ के क्षेत्र गोरा रायपुर,धनेगा, कैसरपुर, बासूपुर, आदि गांव में बड़े जोरों शोरों से ईद मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू हो गए हैं। गली मोहल्ले सजने लगे हैं हर तरफ ईद मिलादुन्नबी की खुशी पर लोगों ने अपने घरों को और गली मोहल्ले को सजना शुरू कर दिया है दुकानदारों के दुकानों पर हरे मारे झंडा बिकने शुरू हो गए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग
घरों में साफ-सफाई करने के बाद सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए बाजार का रुख कर रहे है। दुकानदारों ने भी तैयारी पुरी कर ली। विभिन्न प्रकार की झालर समेत सजावट के सामान मौजूद है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। लोग चाइनीज सजावटी सामान को छोड़ स्वदेशी साज-सज्जा के सामान की मांग कर रहे हैं। रंग बिरंगी लाइटों से बाजार सजा नजर आ रहाहै। इसके साथ ही तरह-तरह के इस्लामिक झंडे भी बिकने लगे है। ज्यादा दिन नहीं रह गए इसलिए लोगों ने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाना शुरू कर दिया है। इंद मिलादुन्नबी के पर्व पर मकानों को सजाने का रिवाज पुराने समय से चल रहा है। जिसके लिए महिलाएं एक माह पहले से घर की सफाई करने में जुट जाती है। सफाई के बाद मकान की सजावट के लिए विभिन्न सामानों की खरीदारी करने में जुट जाते है। सजावटी सामान की खरीदारी के लिए पूरनपुर, पीलीभीत, समेत अन्य स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। वही ईद मिलादुनबी के नजदीक आते ही लोग अपने घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइघ्टों की झालरों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही इस्लामिक झंडे भी खरीदे जा रहे हैं। व्यापास्थिों का कहना है कि भले ही भारत में बनने वाली झालरों की कीमत बिक्री झालरों से ज्यादा होती है लेकिन वह जल्दी खराब नहीं होती है। स्वदेशी झालर अगली ईद मिलादुन्नबी पर भी काम आ जाती है। बाजार में रंग-बिरंगे बिजली के बल्बों से लेकर अन्य सजावटी सामान अधिक दिख रहे है। वहीं मुस्लिम समुदाय के घरों में इस्लामी झंडे भी लगे दिखाई दे रहा है। हर घर के छतों पर झंडे लगाये जा रहा है। ईद मिलादुन्नबी 5सितंबर को मनाया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!