खुरापाती तत्वों ने कम्पोजिट विद्यालय की सरकारी संपत्ति को बनाया निशाना
बाल वाटिका के झूले तोड़े, विद्यालय की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

खुरापाती तत्वों ने कम्पोजिट विद्यालय की सरकारी संपत्ति को बनाया निशाना
बाल वाटिका के झूले तोड़े, विद्यालय की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
पूरनपुर,पीलीभीत।गांव के कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों की छुट्टी के पश्चात गांव के कुछ खुरापाती तत्व के लोग विद्यालय में अंदर घुसकर आए दिन सरकारी सम्पति पर नुकसान करते रहते है और विद्यालय परिसर में बाल वाटिका के तहत लगे चार झूले तोड़कर तहस- नहस कर दिए है। जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां में गांव के कुछ खुरापाती तत्व के लोग विद्यालय में छुट्टी के बाद विद्यालय परिसर में अंदर घुसकर आए दिन विद्यालय परिसर में बैठकर सरकारी सम्पति पर तोड़-फोड़ करते रहते है। इसके अलावा बाल वाटिका के तहत लगे स्लाइट झूला, गोल झूला सहित चार झूले 22 सितम्बर को खुरापाती तत्व के कुछ लोगों ने तोड़कर इधर-उधर फेंक दिया। खुरापाती तत्वों के लोगों पर कोई कार्रवाई न होने से इनके हौंसले काफी बुलंद चल रहे है। इससे विद्यालय की सरकारी सम्पति पर हजारों रुपए का नुकसान हो चुका है।विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक अवधेश कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




