यूपी

खानकाह इमदादी हसनी जहांगीरी में सादगी के साथ सालाना फातिहा का हुआ आयोजन

खानकाह इमदादी हसनी जहांगीरी में सादगी के साथ सालाना फातिहा का हुआ आयोजन

अमरिया क्षेत्र के गांव धुंधरी में हाजी इमदाद हुसैन रहमतुल्लाह अलैह की सालाना फातिहा सादगी के साथ मनाई गई। रविवार को दरगाह पर चादर पोशी की गई सोमवार को कुल शरीफ का आगाज हाफिज जैनुद्दीन ने कुरान शरीफ़ की आयत पढ़कर किया ।‌ जिसमें शोहरा किराम हाफिज शादाब, हाफिज फिरासत अली , मुबारिक हुसैन, डाक्टर अकरम, बन्ने मियां द्वारा बेहतरीन कलाम पेश किए गए । नात मनकवत के बाद शिजरा शरीफ़ पढ़ा गया मुस्ताक अहमद सावरी कव्वाल ने अपने हमनमा के साथ सूफियाना कलाम पेश किए गए। मुल्क में अमन चैन खुशहाली तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान सज्जाद हुसैन, नबी हसन अनीस अहमद, सुफी बाबू, सूफी मरगूब हुसैन, इसहाक, जाहिद हुसैन, समेत दर्जनों अकीदत मंद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!