कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मदगंज में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम, बच्चों को मिला परिचय पत्र

कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मदगंज में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम, बच्चों को मिला परिचय पत्र
अमरिया,पीलीभीत।विकास क्षेत्र अमरिया के कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मदगंज में सोमवार को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक खेम पाल सिंह,ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से विद्यार्थियों को परिचय पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर एवं खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी रहे।दोनों अतिथियों ने बच्चों के गले में पहचान पत्र पहनाकर उनकी हौसला- अफ़ज़ाई की।पहचान पत्र मिलने पर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न दिखे।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर,संजीव मिश्रा, विद्यालय स्टाफ एवं सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक खेम पाल सिंह की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम सभी विद्यालयों में होने चाहिए। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पढ़ाई में और मन लगाते हैं।अच्छे शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यालय और शिक्षकों का नाम रोशन होता है।




